Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फिर होगा ‘कल्याण सम्मान’,:10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित


सात साल की लंबी अवधि के बाद कल्याण विभाग एक बार फिर ‘कल्याण सम्मान समारोह’ आयोजित करने जा रहा है। अंतिम बार यह सम्मान समारोह 2019 में हुआ था। इस बार 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी स्कूलों के टॉपरों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। विभागीय मंत्री चमरा लिंडा ने जुलाई में समारोह आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग के संयुक्त सचिव जावेद अनवर इदरीसी ने सभी जिला कल्याण पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित विद्यालयों से सत्यापित आंकड़े जुटाकर विभाग को भेजने का निर्देश दिया है। इस बार समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि हर स्कूल के टॉपर को भी ‘कल्याण सम्मान’ मिलेगा। विभाग का मानना है कि इससे विद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, छात्रों का मनोबल ऊंचा होगा और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। यह पहल राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विभाग ने 10वीं-12वीं के टॉपरों के नाम मांगे विभाग ने स्कूलों से 10वीं और 12वीं के टॉपरों के नाम, प्राप्तांक, प्रतिशत और संकायवार विवरण मांगा है। इसके अलावा 90% या उससे अधिक अंक पाने वाले सभी विद्यार्थियों की सूची, शैक्षणिक सत्र 2025-26 का विद्यालयवार परीक्षा परिणाम तथा वर्तमान प्रधानाध्यापकों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की विसंगति न हो, सभी सूचनाएं प्रमाणित व सत्यापित होना अनिवार्य किया गया है। समारोह स्थल चयनित करने का निर्देश: समारोह की तैयारियों के तहत स्थल चयन, मुख्य अतिथियों और प्रतिभागियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश भी दिए गए हैं। शुक्रवार को कल्याण आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें समारोह की तिथि और स्थल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles