Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में जीजा ने की साली के मंगेतर की हत्या:शादी से दो दिन पहले की वारदात, युवक की जमुई में मिली लाश; ग्रामीणों ने किया रोड जाम


गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित भीखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नीरज के होने वाले साढू सुभाष पासवान ने ही शादी के दो दिनों पहले उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुभाष पासवान का अपनी साली और नीरज की होने वाली पत्नी से करीब ढाई साल से लव अफेयर चल रहा था। शादी होने के बाद उनके संबंध में बाधा बनने की आशंका के कारण नीरज की हत्या की साजिश रची गई। शादी के दिन मिली लाश
नीरज हाजरा की लाश सात जुलाई को बिहार के जमुई में मिला था। इसी दिन नीरज की शादी होने वाली थी। पोस्टमॉर्टम के बाद 10 जुलाई को शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को चित्तरडीह-जमुआ मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने हत्या की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ
बाद में खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक केदार हाजरा, भाजपा नेता कामेश्वर पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। परिजनों के अनुसार नीरज हाजरा राजस्थान में मजदूरी करता था और 4 जुलाई को घर पहुंचा था। जमुआ पहुंचने के बाद उसके होने वाले बड़े साढ़ू सुभाष पासवान (निवासी चंद्रमंडी) का फोन आया। इसके बाद नीरज अपने पिता को घर भेजकर उसके साथ चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और 5 जुलाई को जमुआ थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। नीरज की शादी 7 जुलाई को होने वाली थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles