Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद तोपचांची में 3.20 लाख की लूट का खुलासा:पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी


धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में लेदातांड़ स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुई 3 लाख 20 हजार रुपए की दिनदहाड़े लूट की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार बिमल ने तोपचांची थाना परिसर में बताया कि इस लूटकांड में कुल चार अपराधी शामिल थे। सभी आरोपी पहले से ही सब्जी व्यवसायी के पिकअप वाहन पर नजर रखे हुए थे। मौके की तलाश में उसका पीछा कर रहे थे। पीछा कर लूट लिए थे रुपए डीएसपी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी चौपारण के निवासी हैं। ये सभी आरोपी चौपारण से ही पिकअप वाहन का पीछा करते हुए तोपचांची थाना क्षेत्र तक पहुंचे थे। जैसे ही वाहन लेदातांड़ के पास पहुंचा, अपराधियों ने चालक को रोककर उससे 3 लाख 20 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर जांच तेज कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिससे पूरे मामले के खुलासे में मदद मिली है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। डीएसपी अजीत कुमार बिमल ने दावा किया कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles