Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में 7 IAS अधिकारियों का तबादला:संजय कुमार बने SC/ST कल्याण विभाग में अपर सचिव, सारा अशरफ बनीं डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर


बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ को नए जिलों में पोस्टिंग दी गई है। 2014 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से हटाकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इससे पहले उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के रूप में अधिसूचित किया गया था। मुकेश कुमार को वित्त विभाग में मिली जिम्मेदारी 2014 बैच के IAS अधिकारी मुकेश कुमार, जो गया में बंदोबस्त पदाधिकारी थे, उन्हें अब वित्त विभाग के भविष्य निधि निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। 2014 बैच के IAS अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से स्थानांतरित कर कृषि विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनके पास सिविल विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। मनोज कुमार रजक को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग 2015 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार रजक को नगर विकास एवं आवास विभाग से हटाकर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। 2017 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार के स्थानांतरण से जुड़ा 10 जुलाई का आदेश रद्द कर दिया गया है। अब वे नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के पद पर पहले की तरह कार्यरत रहेंगे। सारा अशरफ अब नालंदा की डीडीसी 2021 बैच की IAS अधिकारी सारा अशरफ को सुपौल के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पद से स्थानांतरित कर नालंदा की उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद बनाया गया है। इससे पहले उन्हें उद्योग विभाग में निदेशक (खाद्य प्रसंस्करण) के रूप में अधिसूचित किया गया था। तुषार कुमार बने पूर्णिया के एसडीएम 2023 बैच के IAS अधिकारी तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) से स्थानांतरित कर पूर्णिया का अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) बनाया गया है। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles