
West Bengal Weather Report: पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. उत्तर बंगाल में मानसून कहर बरपा रहा है. अलीपुरदुआर के हसिमारा में एक दिन में 238.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र कोलकाता ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बंगाल में औसत से 62 फीसदी अधिक वर्षापात हुआ है.
सामान्य से 62 फीसदी अधिक हुई वर्षा
मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल में मानसून अत्यधिक सक्रिय रहा. राज्य भर में बीते 24 घंटों के दौरान औसत संचयी वर्षा 17.7 मिमी दर्ज की गयी, जो सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक है.
उत्तर बंगाल में रिकॉर्डतोड़ बारिश
उत्तर बंगाल के जिलों (अलीपुरदुआर, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी) में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है, तो दक्षिण बंगाल के अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश का स्तर काफी कम रहा. राजधानी कोलकाता के अलीपुर मौसम केंद्र ने बीते 24 घंटों का जो आंकड़ा जारी किया है, वह इस प्रकार है. कोलकाता का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रकोप : 14 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, उमस से लोग परेशान
उत्तर बंगाल में कहां, कितनी वर्षा हुई
- हसिमारा (अलीपुरदुआर) में 238.4 मिलीमीटर
- सुभाषिनी टीई (अलीपुरदुआर) में 230.8 मिलीमीटर
- न्यूलैंड्स (अलीपुरदुआर) में 221.4 मिलीमीटर
- संकोश टीई (अलीपुरदुआर) में 219.8 मिलीमीटर
- कुमारग्राम टीई (अलीपुरदुआर) में 219.2 मिलीमीटर
- संकोश (अलीपुरदुआर) में 212.6 मिलीमीटर
- झालोंग (कलिम्पोंग) में 208.8 मिलीमीटर
- बक्साद्वार (अलीपुरदुआर) में 187.2 मिलीमीटर
- भटकवा (अलीपुरदुआर) में 185.2 मिलीमीटर
- दिमा (अलीपुरदुआर) में 185.0 मिलीमीटर
- मूर्ति (जलपाईगुड़ी) में 153.0 मिलीमीटर
- अल्गरा (कलिम्पोंग) में 141.8 मिलीमीटर
- चालौनी (जलपाईगुड़ी) में 140.0 मिलीमीटर
- गोपालपुर (अलीपुरदुआर) में 138.0 मिलीमीटर
- घाटिया (जलपाईगुड़ी) में 136.0 मिलीमीटर
- बीच (अलीपुरदुआर) में 133.4 मिलीमीटर
- लावा (कलिम्पोंग) में 133.0 मिलीमीटर
- फलकाटा (अलीपुरदुआर) में 130.2 मिलीमीटर
दक्षिण बंगाल में वर्षा के आंकड़े
दक्षिण बंगाल में उत्तर बंगाल की तुलना में बारिश काफी सीमित रही, केवल तटीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई. पूरा विवरण यहां देखें.
- कांदी/कांथी (Contai – पूर्व मेदिनीपुर) में 66.2 मिलीमीटर
- फूलबेरिया (पुरुलिया) में 8.0 मिलीमीटर
- कृष्णनगर (नदिया) में 6.4 मिलीमीटर
- देवाग्राम (नदिया) में 6.2 मिलीमीटर
बंगाल के 8 जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा
- अलीपुरद्वार में 136 मिमी (सामान्य से 431 प्रतिशत अधिक)
- कलिम्पोंग में 117.8 मिमी (सामान्य से 416 प्रतिशत अधिक)
- उत्तर दिनाजपुर में 52.4 मिमी (सामान्य से 340 प्रतिशत अधिक)
- दक्षिण दिनाजपुर में 59.7 मिमी (सामान्य से 280 प्रतिशत अधिक)
- कूचबिहार में 76.3 मिमी (सामान्य से 278 प्रतिशत अधिक)
- जलपाईगुड़ी में 72.4 मिमी (सामान्य से 217 प्रतिशत अधिक
- पूर्व मेदिनीपुर में 22.1 मिमी (सामान्य से 176 प्रतिशत अधिक)
- दार्जिलिंग में 55.4 मिमीलीटर (सामान्य से 107 प्रतिशत अधिक)
इन 15 जिलों में हुई सबसे कम वर्षा
मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पूर्व बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में वर्षा का स्तर सामान्य से बहुत कम रहा.
ये भी पढ़ें: बंगाल पर ‘मॉन्स्टर मानसून’ का खतरा, 72 घंटे में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट
The post उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार : अलीपुरदुआर में एक दिन में 238 मिमी वर्षा, जानें 24 घंटों के मौसम का हाल appeared first on Prabhat Khabar.

