Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल के झाड़ग्राम में CISF जवान की बंदूक से चली गोली, दो मजदूर जख्मी

बंगाल के झाड़ग्राम में CISF जवान की बंदूक से चली गोली, दो मजदूर जख्मी

खड़गपुर ये जीतेश बोरकर की रिपोर्ट

झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना क्षेत्र के बेतकुंदरी इलाके में सीआइएसएफ के एक जवान की बंदूक से कथित तौर पर दुर्घटनावश गोली चलने से बालू खदान में काम करने वाले दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना दहिजुड़ी सीआइएसएफ कैंप के पास हुई. गोली चलने के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है.

काम से लौट रहे थे मजदूर

पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान शुभदीप घोष और अमित मंडल के रूप में हुई है. दोनों बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के निवासी हैं. जीविका की तलाश में वे झाड़ग्राम जिले के बिनपुर-1 ब्लॉक स्थित एक बालू खदान में मजदूरी करते हैं. दोनों मजदूर काम खत्म कर अपने ठिकाने लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ.

सीआइएसएफ कैंप के पास हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार बेतकुंदरी स्थित दहिजुड़ी सीआइएसएफ कैंप के पास ड्यूटी पर तैनात जवानों ने काम से लौट रहे मजदूरों से पूछताछ शुरू की. इसी दौरान एक सीआइएसएफ जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गयी, जिसकी चपेट में दोनों मजदूर आ गये. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे.

बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर

गोली लगने से शुभदीप घोष के सीने के पिछले हिस्से और बाएं पैर में गंभीर चोट लगी, जबकि अमित मंडल के बाएं पैर में गोली लगी. दोनों मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े. दोनों घायलों को तत्काल झाड़ग्राम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया.

दुर्घटनावश चली गोली

घटना की सूचना मिलते ही झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जिला पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने बताया कि दहिजुड़ी सीआइएसएफ कैंप के पास संदिग्ध दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में दो लोग घायल हुए हैं. दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए कोलकाता भेजा गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विस्तृत जांच का आदेश

मानव सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीआइएसएफ के एक जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चली थी. हालांकि गोली चलने की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और घटना में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट

The post बंगाल के झाड़ग्राम में CISF जवान की बंदूक से चली गोली, दो मजदूर जख्मी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles