Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा:मौत के बाद रोड जाम, आगजनी कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; सेना भर्ती की तैयारी करता था


भागलपुर में तेज रफ्तार मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को 14 नंबर लत्तीपुर चौक पर रखकर रोड जाम कर दिया। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। घटना खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव की है। मृतक की पहचान जमालदीपुर गांव निवासी गोकुल मंडल के पुत्र मंचन कुमार(26) के रूप में हुई है। मंचन कुमार सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। रोज की तरह सुबह दौड़ की प्रैक्टिस के लिए घर से निकला था। गांव से दौड़ते हुए 14 नंबर रोड स्थित विश्वकर्मा चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरलोड ट्रैक्टर रौंदते हुए निकल गया। सरकारी नौकरी की मांग हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर और ड्राइवर को पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल मंचन को तत्काल खरीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण सड़क पर उतर आए। बीच सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का लिखित आश्वासन नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन से कार्रवाई की मांग वहीं, स्थानीय मुखिया गणेश मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि खरीक और आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर बेखौफ होकर चल रहे हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण ऐसे वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासन से अवैध रूप से संचालित ट्रैक्टरों के खिलाफ विशेष जब्ती अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles