Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में आकाशीय बिजली से 3 बच्चे झूलसे, 1 मौत:तीनों एक साथ स्कूल जा रहे थे, दो छात्रों का चल रहा इलाज


गयाजी में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 3 स्कूली बच्चे झुलस गए। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं, दो की हालत नाजुक है। दोनों का इलाज अभी चल रहा है। उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मृतक छात्र की पहचान 12 वर्षीय अंकुश राज के रूप में हुई है। वह बेलडीहा गांव के राजेश यादव और रेखा देवी का बेटा था। घायल छात्रों में चुड्डू कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। तीनों बच्चे उत्क्रमित प्लस-2 विद्यालय बीटी बीघा के छात्र थे। बुधवार की सुबह तीनों स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। घटना शेरघाटी प्रखंड के श्रीरामपुर पंचायत की है। इलाज में देरी का आरोप ​हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल, शेरघाटी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने अंकुश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश के परिवार में 2 भाई और 2 बहनें हैं। उसका एक भाई दिव्यांग है। ​अस्पताल में परिजनों ने इलाज में देरी का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना था कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया। हालांकि, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुदीपा कुमारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि बच्चा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। अस्पताल प्रभारी उदय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने अपनी तरफ से तुरंत जांच की थी। ​ सीओ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी उषा कुमारी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया। अंचल अधिकारी ने पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा राशि दिलाई जाएगी। प्रशासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles