Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप:पीड़ित ने शाखा प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ गोलमुरी थाना में दिया आवेदन


जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सिंधु रोड निवासी बदल कुमार कुंडू ने बैंक के शाखा प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने निवेश में धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है। बदल कुमार कुंडू के अनुसार, वर्ष 2020 में बैंक अधिकारियों ने उन्हें म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए प्रेरित किया था। उनके भरोसे पर कुंडू ने वर्ष 2020 से अब तक लगभग 40 लाख रुपये का निवेश किया। पीड़ित का आरोप है कि जब वे मकान निर्माण के लिए अपनी निवेशित राशि निकालने बैंक पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनकी दो पॉलिसियों में केवल 8 लाख रुपये ही उपलब्ध हैं। यह जानकारी मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ। कुंडू ने शाखा प्रबंधक से इस संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला और अलग-अलग बातें बताकर टाल दिया गया। इसके बाद, उन्होंने 19 जून 2026 को बैंक में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि, उनकी शिकायत पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है और न ही उनकी जमा राशि वापस की गई है। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि बैंक अधिकारियों ने उनकी मेहनत की कमाई का गबन किया है। बदल कुमार कुंडू ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस मामले में फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles