Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में युवक को पुलिस का मुखबिर बताकर पीटा:शिकायत करने पर चाचा को मारी गोली, परिजन ने शराब माफिया पर लगाया आरोप


नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के महसई मोहल्ले में गुरुवार रात एक युवक को पुलिस का मुखबिर बताकर पीटा गया। इस दौरान उसके चाचा को गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, महसई निवासी रौशन कुमार को कुछ लोगों ने पीटा, जिससे उनके सिर में चोट आई। जब परिजन आरोपी मोहित साव के घर पहुंचे, तो मोहित ने रौशन के चाचा संजीत कुमार पर गोली चला दी। गोली संजीत के सीने में लगी। घायल संजीत कुमार को तत्काल रजौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सूरज कुमार ने बताया कि गोली लगने की पुष्टि एक्सरे के बाद ही हो पाएगी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्चतर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शराब माफिया से जुड़ा है आरोपी पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी मोहित साव शराब माफिया से जुड़ा है। उनके मुताबिक, मारपीट और गोलीबारी की वजह रौशन कुमार द्वारा पुलिस को शराब माफियाओं की गतिविधियों की सूचना देना था। रजौली थाने के प्रभारी एसआई अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी मोहित साव और उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रजौली क्षेत्र में शराब माफियाओं की गतिविधियां बढ़ रही हैं। पुलिस मुखबिरों पर हमले के मामले पहले भी सामने आए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles