Saturday, July 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धालभूमगढ़ के आनंद झा दूसरे प्रयास में ही नीट परीक्षा में हुए सफल


भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ मेहनत और सही मार्गदर्शन से सपनों को कैसे उड़ान दी जाती है, इसे धालभूमगढ़ निवासी आनंद कुमार झा ने सच कर दिखाया है। देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में आनंद कुमार झा ने अपने दूसरे ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की है। आनंद को पूरे भारत में ऑल इंडिया रैंक 8721 प्राप्त हुई है। वहीं, जनरल कैटेगरी में उन्होंने 3684वां रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आनंद कुमार झा की यह सफलता अचानक नहीं मिली। वे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में 97.2% अंकों के साथ मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल, बिस्टुपुर (जमशेदपुर) से इंटरमीडिएट (12वीं) की पढ़ाई पूरी की। साथ ही मेडिकल की तैयारी में जुट गए। आनंद अपने पिता रिंकू कुमार झा के इकलौते पुत्र हैं। उनके पिता आसनसोल में दवा की दुकान चलाते हैं। आनंद के इस सफर में उनके चाचा, चिकित्सक डॉ. संजय कुमार झा की अहम भूमिका रही है। आनंद बचपन से ही धालभूमगढ़ में अपने चाचा डॉ. संजय कुमार झा के पास रहकर पले-बढ़े। उन्होंने उनके ही मार्गदर्शन में अपनी पूरी पढ़ाई की। चाचा के डॉक्टर होने के कारण आनंद को घर में ही चिकित्सा क्षेत्र में जाने की प्रेरणा मिली। अपनी इस शानदार सफलता से उत्साहित आनंद ने बताया कि उनका अंतिम लक्ष्य एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एक बेहतरीन डॉक्टर बनना है। समाज की सेवा करना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles