Saturday, July 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल के होटल में देर रात प्रशासन का छापा:कई संदिग्ध महिला-पुरुष हिरासत में, आपत्तिजनक सामान बरामद


सुपौल के निर्मली नगर स्थित पोस्टऑफिस के पास एक होटल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में कई संदिग्ध महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया गया। होटल के कमरों की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने होटल संचालक और मैनेजर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान निर्मली एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ अनुपेश नारायण, थानाध्यक्ष सियावर मंडल समेत आधा दर्जन से अधिक प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। टीम पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ होटल पहुंची थी। एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर तैनात रखी गई थी। होटल के सभी कमरों की बारीकी से जांच की गई और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस टिम ने किया छापा सूत्रों के अनुसार, होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर प्रशासन ने योजनाबद्ध तरीके से देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद कई महिला-पुरुषों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। निर्मली एसडीपीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की जा सकती। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्मली थाना क्षेत्र में लंबे समय बाद इस तरह की बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस और प्रशासन की इस संयुक्त छापेमारी को इलाके में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles