समस्तीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस:राहुल गांधी का पुतला फूंका, एआई समिट के दौरान पीएम पर टिप्पणी का विरोध

Date:


AI समिट के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर शहर में जुलूस निकाल कर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरेश साहू ने किया। संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रणजीत कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शिशधर झा भी शामिल हुए। इससे पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेडियम मार्केट से जुलूस निकाला, जो कलेक्ट्रेट होते हुए हॉस्पिटल गोलंबर पहुंचा, जहां लोगों ने राहुल का गांधी का पुतला दहन किया। जुलूस के दौरान लोग राहुल गांधी को देश द्रोही बता रहे थे। मौके पर आयोजित सभा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के इशारे पर कांग्रेस देश की छवि को खराब कर रही है। एआई समिट के दौरान राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पनी की। जिससे देश की छवि खराब हो रही है। एक ओर जहां पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व गुरु मान रही है वहीं कांग्रेस छवि को खराब कर देश को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। इसे देश द्रोह नहीं तो और क्या कहा जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, श्याम पासवान,राकेश राज, रौशन यादव, सुशील पासवान, कृष्ण गोपाल शर्मा, अविनाश सिंह चंदेल, राजीव कुमार, धर्मेंद्र पोद्दार, राजीव कुमार यादव, राजू पटेल, प्रशांत कुमार, अभिन्न कुमार झा बबलू सहित अन्य लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Colombo rain: What is the cut-off time for PAK vs NZ T20 World Cup Super 8 match? | Cricket News

R Premadasa Stadium under covers (Photo by Pratyush...

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: Hosts For The Evening Turn Heads on The Red Carpet

The red carpet of the 70th Filmfare Awards South...

Ctrl+Alt+Elite: Microsoft hands Xbox controller to Asha Sharma – The Times of India

Asha Sharma (Photo credit- Microsoft) TOI Correspondent from...
Join Us WhatsApp