Sunday, July 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शिवहर दौरे पर:130.88 करोड़ की योजना का करेंगे शुभारंभ, 40 परियोजनाओं की मिलेगी सौगात


शिवहर जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज (19 जुलाई) को दौरा करेंगे। वे पिपराही प्रखंड के बेलवा घाट पहुंचेंगे, जहां 130.88 करोड़ रुपए की बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल योजना का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना बूढ़ी गंडक नदी जोड़ योजना (बेलवाधार) का हिस्सा है। इसे जिले में बाढ़ नियंत्रण, जल निकासी तथा सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुल 40 अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में जल संसाधन, ग्रामीण विकास, सड़क, भवन, पेयजल और शिक्षा सहित अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे उपस्थित मुख्यमंत्री का आगमन और प्रस्थान बेलवा घाट स्थित हेलीपैड से होगा। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंच, वीआईपी क्षेत्र और सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। सुरक्षा कारणों से बेलवा घाट हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर के दायरे को ‘टेम्परेरी रेड जोन’ और ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तु के संचालन पर रोक इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा-ग्लाइडर्स और पावर्ड हैंड ग्लाइडर्स सहित किसी भी प्रकार की गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तु के संचालन पर 18 जुलाई की शाम 6 बजे से 19 जुलाई की शाम 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा शिवहर जिले के विकास और राजनीतिक दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles