Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोर्ट मैरिज करने पहुंचा प्रेमी निकला 3 बच्चों का पिता:इंस्टाग्राम पर 4 साल पहले हुई दोस्ती प्यार में बदली, पहली पत्नी के पहुंचने पर खुला मामला


सुपौल के त्रिवेणीगंज में इंस्टाग्राम पर चार साल पहले शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने शादी करने का फैसला किया। शनिवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां उस समय हंगामा हो गया, जब प्रेमी की पहली पत्नी भी पहुंच गई। पति को दूसरी शादी करने की कोशिश करते देख पहली पत्नी आक्रोशित हो गई और सरेआम चप्पल उठा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को थाने ले गई। इंस्टाग्राम पर चार साल पहले हुई थी दोस्ती जानकारी के अनुसार, गुडेश कुमार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के रजगांव वार्ड नंबर-5 निवासी रूपनारायण यादव का पुत्र है। गुडेश ने बताया कि करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती लवली कुमारी उर्फ काजल से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। पंचायत में शादी कराने का युवती ने किया दावा लवली कुमारी उर्फ काजल के अनुसार, शनिवार को दोनों त्रिवेणीगंज बाजार में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उसके पिता फूलचंद शाह ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को गुड़िया पंचायत के लवढ़ी वार्ड नंबर-9 ले जाया गया, जहां पंचायत के माध्यम से उनकी शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। तीन बच्चों का पिता है प्रेमी, पहली पत्नी के पहुंचते ही हंगामा अनुमंडल कार्यालय परिसर में दोनों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर गुडेश की पहली पत्नी किरण देवी भी वहां पहुंच गईं। बताया गया कि गुडेश और किरण देवी के तीन बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय बेटी आरुषि कुमारी, सात वर्षीय बेटा निश्चय राज और चार वर्षीय बेटा ऋषभ शामिल हैं। पति के दूसरी शादी करने की कोशिश की जानकारी मिलने पर किरण देवी आक्रोशित हो गईं और चप्पल उठा ली। इस घटनाक्रम को देखने के लिए परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस दोनों पक्षों से कर रही पूछताछ घटना की सूचना मिलने पर त्रिवेणीगंज थाने की गश्ती पुलिस अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंची और दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को थाने ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles