Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा में ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत:ककना फोरलेन पर हादसा, चालक-खलासी ने गंवाई जान; इंजन के नीचे दबने से हुई घटना


गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ककना के पास NH 133 फोरलेन सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लोहे के छड़ (सरिया) लदे एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के डाले में बैठे दो अन्य लोग सुरक्षित बच निकले। मृतकों की पहचान पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन गांव निवासी सुनील महतो (40), पिता डोमन महतो, और नगर थाना क्षेत्र के पांडुबथान निवासी निवास बाउरी (37), पिता सुशील बाउरी, के रूप में हुई है। बताया गया है कि सुनील महतो और निवास बाउरी अपने परिवारों के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, और दोनों के दो-दो छोटे बच्चे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर लोहे के छड़ लदे हुए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था और अधिक भार होने के कारण उसका डाला सड़क पर बहुत अधिक हिल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर का इंजन पूरी तरह पलट जाने से चालक और खलासी उसके नीचे दब गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर के डाले में बैठे अन्य 2 लोग समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का इंजन और डाला अलग-अलग हो गए। ट्रैक्टर मालिक का नाम इशाक अंसारी बताया जा रहा है, जो पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन गांव के नाजिर टोला का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गोड्डा मुस्फसिल थाना प्रभारी आनंद साहा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles