Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में करंट से बुजुर्ग महिला की मौत:खेत में काम करने गई थी, टूटकर गिरा था जर्जर बिजली का तार


औरंगाबाद में सोमवार की शाम खेत में काम करने गई महिला की करंट से मौत हो गई। खेत में टूटकर बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसे महिला देख नहीं पाई। ग्रामीण और परिजन अस्पताल ले गए थे, पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका खुशहालपुर गांव निवासी कृष्णा महतो की 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी है। घटना देव थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव की है। ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मृतका के बेटे अमरदीप कुमार ने बताया कि मां रोज की तरह खेत में काम करने गई थी। करंटे लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें उठाया और गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप, जर्जर तार की मरम्मत नहीं होती मीना देवी अपने पीछे एक बेटे और 3 बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी 2 बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटा का विवाह अभी होना बाकी है। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल के दिनों में खेतों में टूटे बिजली के तारों की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को तत्काल बदलने, नियमित निरीक्षण कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles