Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Cabinet News | Social Media Abusive Post Gunda Act Samrat Chaudhary

बिहार सरकार ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। ऐसे मामलों में अब गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर छह महीने से एक साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है।

.

इसके साथ ही पेपर लीक के आरोपियों को भी गुंडा एक्ट के दायरे में लाने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को सम्राट कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 10 एजेंडों पर मुहर लगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि साइबर और डिजिटल अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। साथ ही विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक-2026 को स्वीकृति दे दी गई है। इन फैसलों के बाद मुजफ्फरपुर में नए वास्तुकला एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है।

अब जानिए पिछले कैबिनेट में किन एजेंडों पर लगी थी मुहर

इससे पहले पिछले कैबिनेट में सरकार ने भागलपुर में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम अजगैबीनाथ धाम करने का निर्णय लिया था। इसके लिए कुल ₹1329.58 करोड़ खर्च होंगे। इसके साथ ही राजगीर, रोहतास और कैमूर में में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। इसे लेकर इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी (AAI) और बिहार सरकार के बीच समझौता हुआ है।

इसके अलावा पंचायत चुनाव 2026 नए परिसीमन के आधार पर कराए जाएंगे। यह परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर होगा। सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी है।

राज्य सरकार ने व्हीकल टैक्स में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों पर टैक्स बढ़ाया गया है। दो पहिया वाहनों पर टैक्स में 1% की वृद्धि की गई है। वहीं, तीन पहिया वाहन खरीदने वालों को 1,000 रुपए अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा। इसके अलावा कॉमर्शियल वाहनों के टैक्स में 4% की वृद्धि की गई है।

वहीं, सीतामढ़ी के पुनौराधाम स्थित माता सीता जन्मस्थली को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसे लेकर कैबिनेट में ट्रस्ट डीड को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 50.89 एकड़ जमीन मंदिर न्यास समिति को निःशुल्क हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई है।

बुधवार को सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में पंचायत चुनाव 2026 नए परिसीमन के आधार पर कराए जाने पर भी मुहर लगी

बुधवार को सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में पंचायत चुनाव 2026 नए परिसीमन के आधार पर कराए जाने पर भी मुहर लगी

पंचायत के जरिए टैक्स वसूलेगी सरकार

वाहन बेचने वाले डीलरों और निर्माताओं पर लगने वाला ट्रेड टैक्स भी चार गुना बढ़ा दिया है। सरकार का कहना है कि लंबे समय से टैक्स की दरों में बदलाव नहीं हुआ था। इसलिए अब नई दरें लागू की जा रही हैं। बिहार सरकार पंचायत के जरिए टैक्स वसूलेगी।

भवन कर, कमर्शियल लैंड टैक्स, सिनेमा, होर्डिंग्स, व्यापार कर, पीने का पानी, हाट लगाने, कूड़ा उठाने के लिए टैक्स लिया जाएगा। पंचायत को टैक्स क्लेक्शन करने का अधिकार दिया। बिहार में पहली बार टैक्स वसूले जाने का फैसला लिया है।

सरकार का कहना है कि इससे ग्राम पंचायतों की अपनी आय बढ़ेगी और विकास कार्यों के लिए उन्हें राज्य सरकार पर पहले की तुलना में कम निर्भर रहना पड़ेगा।

पिछले कैबिनेट के बड़े फैसले

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए खरीदी जाएगी जमीन

सरकार ने पटना, सोनपुर, गया और मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।

इन टाउनशिप में सड़क, पेयजल, बिजली समेत सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और फसलों का डिजिटल सर्वे कराने के लिए डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत 154 करोड़ रुपये की योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles