Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

22 जुलाई 2026 को कोलकाता में नयी दरें

22 जुलाई 2026 को कोलकाता में नयी दरें

Gold Silver Rate Today 22 July 2026: वेस्ट बंगाल बुलियन मर्चेंट्स एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (WBBMJA) ने कोलकाता सर्राफा बाजार के लिए सोने और चांदी के नये रेट जारी कर दिये हैं. इसके मुताबिक, बुलियन मार्केट में शुद्ध सोने (Pure Gold Bar 9950), हॉलमार्क वाले सोने (916 Hallmarked Gold) और चांदी (Silver Ready Bar) के दामों में मजबूती देखी जा रही है.

जेवर बनाने वाले सोने का भाव 1.37 लाख रुपए

बुधवार (22 जुलाई) के लिए 24 कैरेट श्रेणी में आने वाले 9950 शुद्धता वाले गोल्ड बार का भाव 1,43,450 रुपए प्रति 10 ग्राम तय हुआ है. इसके पोर्शन (Portion) का रेट 1,44,150 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा. आम ग्राहकों द्वारा जेवर (गहने) बनाने के लिए सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले 22 कैरेट हॉलमार्क सोने का भाव 1,37,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तय किया गया है. एक किलो चांदी रेडी बार (999 शुद्धता) का भाव 2,24,600 रुपए और सिल्वर पोर्शन का रेट 2,24,700 रुपए तय हुआ है.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी का नया भाव जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें WBBMJA का लेटेस्ट रेट लिस्ट

कोलकाता बुलियन मार्केट : 22 जुलाई का रेट चार्ट

यदि आप आज (22 जुलाई 2026) कोलकाता सर्राफा बाजार से सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले नये रेट चार्ट को ध्यान से जरूर देखें.

विवरण वजन दर (रुपए में)
प्योर गोल्ड बार (9950) 10 ग्राम 1,43,450
प्योर गोल्ड बार पोर्शन (9950) 10 ग्राम 1,44,150
हॉलमार्क सोने के गहने 10 ग्राम 1,37,000
चांदी (रेडी बार 999) 1 किलो 2,24,600
चांदी (पोर्शन) 1 किलो 2,24,700

रिटेल शोरूम में करना पड़ेगा अधिक भुगतान

ऊपर दिये गये रेट्स बुलियन कोटेशन के आधार पर हैं. नियमानुसार इस पर जीएसटी (GST) और लागू शुल्क (TCS) अलग से देना होगा. अगर आप जेवर खरीद रहे हैं, तो याद रखें कि सर्राफा बाजार के रिटेल शोरूम में कुल बिल पर 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज (गहने बनाने की घड़ाई) का अलग से भुगतान करना होगा. सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हमेशा बीआईएस (BIS) हॉलमार्क लगे आभूषण ही खरीदें.

ये भी पढ़ें: कोलकाता सर्राफा बाजार में जारी हुए नये भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का ताजा रेट

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles