Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:एसपी को बांग्ला भाषा में भेजा गया ईमेल, बम निरोधक दस्ता- डॉग स्क्वाड ने की जांच


रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी पुलिस अधीक्षक को ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमकी भरा संदेश बंगला भाषा में लिखा गया था। रामगढ़ में इस सूचना के मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस अब ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है, ताकि जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जा सके। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने की जांच धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई, लेकिन फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी की गई। इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल किसी विस्फोटक सामग्री के होने की पुष्टि नहीं हुई है। सीसीटीवी निगरानी तेज, अतिरिक्त बल तैनात सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और प्रवेश करने वालों की जांच भी सख्ती से की जा रही है। रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि डॉग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से पूरे परिसर की गहन जांच की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की कई अदालतों को पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, ऐसे में पुलिस हर पहलू पर सतर्कता के साथ जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles