सुपौल में CM के समृद्धि यात्रा की तैयारी का जायजा:DM-SP ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Date:


सुपौल के निर्मली अनुमंडल में शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस ने प्रस्तावित मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा को लेकर शनिवार को क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने निर्मली अनुमंडल परिसर सहित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं तथा सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित तीन राजस्व ग्रामों का भी क्षेत्रीय दौरा किया। भ्रमण के दौरान भौतिक परिस्थितियों, आधारभूत सुविधाओं और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि गांवों में चल रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, बिजली तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, सुपौल, अपर समाहर्ता, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मली तथा अंचल अधिकारी निर्मली सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Pakistan strikes militant camps along Afghanistan border after deadly suicide attacks – The Times of India

Representative image (File photo) Pakistan said early Sunday...

जलमीनार खराब, ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट

ठेठईटांगर. प्रखंड के केरया भंडारटोली में लगी जलमीनार पिछले...
Join Us WhatsApp