Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihta NSTI Foundation Stone Laying

पटना के बिहटा प्रखंड स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन (NSTI) के नए कैंपस भवन का भूमि पूजन गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी और बिहार

.

भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर केंद्र और बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन (NSTI) के नए कैंपस भवन।

नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन (NSTI) के नए कैंपस भवन।

बिहार का पहला महिला NSTI संस्थान

यह बिहार में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की ओर से स्थापित किया जाने वाला पहला नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन होगा। संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से प्रशिक्षित कर उन्हें बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

यहां विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार संबंधी मार्गदर्शन और केंद्र सरकार की कौशल विकास योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। संस्थान का विशेष फोकस ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना होगा।

रोजगार और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इस संस्थान के शुरू होने से बिहार की महिलाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही राज्य में कौशल विकास के क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।

क्या है NSTI?

नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के अधीन संचालित प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। यहां युवाओं और आईटीआई प्रशिक्षकों को विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रेडों में उन्नत स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (CITS) सहित कई विशेष पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार कर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles