Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहारशरीफ में छात्र आंदोलन,हुड़दंग मचाने वाले 500 लोगों पर FIR:नालंदा में बिना परमिशन प्रोटेस्ट निकालने का आरोप; यातायात व्यवस्था बाधित हुई थी


छात्र आंदोलन के नाम पर बिहारशरीफ में पिछले दो दिनों से जारी उपद्रव और विधि-व्यवस्था भंग करने के मामले में नालंदा पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बिना अनुमति के प्रदर्शन करने, गलत नारेबाजी करने और यातायात व्यवस्था को बाधित करने के आरोप में पुलिस के बयान पर 500 अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ बिहार थाना में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस सदर डीएसपी अमरनाथ ने जानकारी दी है कि पुलिस अब शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि शांति और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला?
पिछले दो दिनों से बिहारशरीफ की सड़कों पर कुछ अलग-अलग समूहों की ओर से छात्रों की आड़ में प्रदर्शन किया जा रहा था। दिल्ली में हुए नीट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध के नाम पर निकाले गए इन जुलूसों में असामाजिक तत्व पीछे से शामिल हो गए।
इन प्रदर्शनों के दौरान बिना अनुमति जुलूस निकाले गए हैं। आपत्तिजनक और गलत नारेबाजी की गई है। इसके अलावा शहर की यातायात और विधि-व्यवस्था को गंभीर रूप से बाधित किया गया, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
युवाओं से पुलिस की खास अपील प्रशासन ने जिले के युवाओं और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के निकाले जाने वाले किसी भी प्रोटेस्ट या जुलूस में शामिल होने से बचें, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई की चपेट में आ सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles