Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल-पोते की फायरिंग से घायल बुजुर्ग की 12वें दिन मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, 2 आरोपी जेल में; 2 फरार


सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में गोली लगने से घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मण पंडित की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार रात करीब दो बजे सहरसा के 1 निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह शव चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित पंडित टोला में घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। 10 अक्टूबर की रात मारी गई थी गोली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण पंडित को 10 अक्टूबर की रात उनके पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के पोते सतीश पंडित ने गोली मार दी थी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, पिछले 12 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। चार लोगों के खिलाफ दिया गया था आवेदन घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने प्रतापगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीरालाल पंडित और उसके पुत्र सतीश पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, दो अन्य नामजद आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मौत की सूचना पर घर पहुंचे थानाध्यक्ष लक्ष्मण पंडित की मौत की सूचना मिलने के बाद प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles