Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में किसान के घर चोरी:बेटी की शादी के लिए रखे ₹10 लाख कैश और 8 भर सोना गायब, एफएसएल जांच शुरू


लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक किसान के घर से 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई। चोरों ने देर रात किसान टनटन सिंह के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। यह संपत्ति उनकी बेटी की शादी के लिए जमा की गई थी। जानकारी के अनुसार, टनटन सिंह अपनी पत्नी रानी देवी के साथ घर में मौजूद थे। चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये नकद और आठ भर सोने के जेवरात चुरा लिए। परिजनों ने बताया कि यह नकदी और आभूषण वर्षों की मेहनत से बेटी की शादी के लिए जुटाए गए थे। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई
सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार को चोरी का पता चला। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस घटना से गांव में चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के महीनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles