Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग के लिए की थी हत्या, पत्थर से कुचलकर मारा


धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत सोरीटांड़-कौशलपुरम में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, पत्थर, मोटरसाइकिल समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि 23 जुलाई की शाम झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर और चेहरे को बेरहमी से पत्थर से कुचल दिया गया था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की टाटा नेक्सन कार भी बरामद हुई। मृतक की पहचान बरवाअड्डा निवासी 57 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी जयराम मांझी के रूप में हुई, जिसके बाद उनकी पत्नी के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। बाघमारा एसडीपीओ अजीत विमल के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए पुलिस ने तेतुलमारी के खास सिजुआ निवासी कुंदन कुमार और प्रेम चौहान उर्फ पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, बाइक, मृतक का मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज के साथ आरोपियों के खून लगे कपड़े भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में तकनीकी साक्ष्य और लगातार निगरानी अहम साबित हुई। ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी हत्या की वजह पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी कुंदन कुमार ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती जयराम मांझी से हुई और उसने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए साजिश रची। कुंदन ने अपने साथी प्रेम चौहान के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया। लेकिन वारदात के बाद भी दोनों मृतक के खाते से पैसे निकालने में सफल नहीं हो सके। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है, जबकि इस त्वरित खुलासे में एसआईटी की भूमिका को अहम माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles