Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डकैती की साजिश रचते 6 बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

डकैती की साजिश रचते 6 बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के ग्वालतोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डकैती की वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, कारतूस, कई तेजधार हथियार तथा वारदात में इस्तेमाल किये जाने वाले दो वाहन भी जब्त किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालतोड़ थाना अंतर्गत पाथरडोबा जंगल क्षेत्र में डकैत गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्र हुए थे.

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किये इलाके की घेराबंदी कर विशेष अभियान चलाया. पुलिस की टीम को देखते ही कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को मौके से दबोच लिया.

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, कारतूस, कई तेजधार हथियार तथा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ. इसके अलावा एक पिकअप वैन और एक मारुति वैन भी जब्त की गई है, जिनका उपयोग डकैती की योजना को अंजाम देने में किया जाना था.

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में 3 मेदिनीपुर के हाथी हल्का क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य तीन आरोपी नयाग्राम इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह पहले किन-किन आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है तथा उनके अन्य साथी कौन हैं.

पुलिस का मानना है कि समय रहते की गयी. इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गयी. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी, जिससे गिरोह के नेटवर्क और संभावित अन्य वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटायी जा सके. फिलहाल ग्वालतोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गयी है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles