Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में नाबालिग लड़की लापता:परिजन ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का जताया शक, FIR दर्ज


किशनगंज में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को नाबालिग के माता-पिता हमेशा की तरह खेत में मजदूरी करने गए थे। जब वे घर लौटे, तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने थाने में की शिकायत इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बुधवार को पीड़ित पिता ने सदर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और नाबालिग की जल्द बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles