Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Black marketing of fertilizers… Urea worth Rs 266 is being sold for Rs 400 and DAP worth Rs 1350 is being sold for Rs 2300.

.

बोकारो जिला के पेटरवार से चंदनकियारी तक खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसान ठगे जा रहे हैं, व्यवसायी मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन जिम्मेवार आंखें बंद किए हुए हैं। धनरोपनी का समय है। रोपनी के समय डीएपी खाद डालते हैं, जबकि कमजोर बिचड़ा को तेजी से बढ़ने के लिए यूरिया डाल रहे हैं। कुछ दिनों बाद धान की फसल पर भी यूरिया डालेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए, तो बिना खाद के अब खेती संभव नहीं है। इसलिए जिले में खाद की बिक्री भी काफी होती है।

इसका फायदा उठाते हुए बीज भंडार वाले व्यवसायी किसानों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं। बोकारो जिले में किसानों को रियायत दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए 280 रजिस्टर्ड दुकानें हैं। जहां किसानों को रियायत दर पर यूरिया व डीएपी सहित अन्य खाद मिलने की सुविधा है, लेकिन अधिकतर व्यवसायी खाद की किल्लत बताकर कालाबाजारी कर रहे हैं।

दुकानदार सरकारी नियमों की बता रहे खामियां

दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया कि वे कालाबाजारी नहीं कर रहे हैं। सरकार का नियम ही ऐसा है कि अगर सरकारी दर पर खाद बेचें, तो आत्महत्या करनी होगी। सरकार 251 रुपए में दुकानदारों को यूरिया देती है, 266 रुपए में बेचना है, वहीं पानागढ़ से खाद लाने के लिए एक पैकेट का 15 रुपए किराया निर्धारित है, लेकिन 50 से 60 रुपए प्रति पैकेट भाड़ा लगता है। उसके बाद लोडिंग-अनलोडिंग अलग से।

दर निर्धारित, पर दुकानदारों की मनमानी

सरकार बीज भंडार वालों को 251 रुपए में यूरिया की 45 किलो के पैकेट उपलब्ध करवाती है, इन्हें 266 रुपए में किसानों को बेचना हैं, लेकिन कहीं 350 रुपए तो कहीं 400 रुपए में यूरिया बेच रहे हैं। इसी तरह डीएपी खाद का सरकारी दर 1350 रुपए है, लेकिन 2200 से 2300 रुपए पैकेट (50 किलो) बिक रहा है। जरीडीह प्रखंड के किसान सुरेंद्र महतो ने कहा कि 350 रुपए में यूरिया का पैकेट खरीदा, अगर खुदरा खरीदेंगे तो 10 रुपए किलो मिलता है। मजबूरी है, खेत में डालना है, तो खरीद लिए। वहीं चंदनकियारी के एक किसान ने कहा कि 2300 रुपए में 50 किलो का डीएपी का पैकेट खरीदा। इस तरह देखा जाए, तो पूरे जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है।

शीघ्र पुन: छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी

जिले के एक दुकान में खरीदारी करने पहुंचे किसान।

ऐसे समझें, कितना चुका रहे किसान

खाद सरकारी दर बाजार में बिक्री अति. वसूली

यूरिया(45 किग्रा)₹266 350-400 ₹ 84-134

डीएपी (50 किग्रा)1350 ₹2200-2300850-950

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles