Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में जमीन विवाद पर मारपीट:2 लोग घायल, पुलिस मौजूदगी में हमले का आरोप, शिकायत का इंतजार


गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पंडित के हरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पंडित के हरपुर गांव निवासी राजू साह (स्व. सरल साह के बेटे) और उनके भांजे सूरज साह (अशोक साह के बेटे) के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा था। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि यह मारपीट पुलिस की मौजूदगी में हुई। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बन गया था। अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles