Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवक से मारपीट कर तीन हजार रुपए की छिनतई

बोकारो | हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9बी में एक युवक के साथ मारपीट कर 3,000 रुपए छीनने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित के पिता रघुनाथ महतो ने हरला थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 28 जुलाई की रात करीब 7:40 बजे पीड़ित आतिश कुशवाहा अपनी स्कूटी से सेक्टर-4 से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बोकारो जनरल अस्पताल के सामने से एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब आतिश अपने आवास सेक्टर-9बी, स्ट्रीट-12, क्वार्टर नंबर-337 पहुंचा, तो पीछा कर रहे तीनों युवक भी वहां आ धमके और उसे घेरकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने फोन करके तीन और लड़कों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दिया। हमलावरों में शामिल छोटू यादव ने जेब से 3,000 रुपए निकाल लिए। वहीं बंटी यादव ने आतिश की गर्दन दबाकर मारने की कोशिश की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles