Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में महिला से 13 लाख की ठगी:पटना-मुजफ्फरपुर में साइबर पुलिस की छापेमारी; 2 आरोपी अरेस्ट, खुद को लंदन निवासी बताया था


समस्तीपुर जिले की साइबर पुलिस ने मुजफ्फरपुर और पटना में छापेमारी की है। मौके से दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। ताजपुर निवासी महिला से 13 लाख की ठगी मामले में कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के गोसाई टोल निवासी मोहम्मद रियाकत हुसैन के पुत्र मोहम्मद शमशाद और पटना के रामनाथ तिवारी के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमशाद ने खुद को लंदन निवासी बताते हुए उक्त महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। इस मामले में साइबर थाने में अप्रैल महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर पहले से 6 केस दर्ज साइबर पुलिस के अनुसार महिला से ठगी की गई राशि पहले लेयर में पटना के प्रिंस कुमार के अकाउंट में गई थी। प्रिंस अपना अकाउंट साइबर अपराधियों को भाड़े पर देता था। उस पर साइबर अपराधी के 6 मामले पहले दर्ज है। पूर्व में उसका अकाउंट ब्लॉक भी हुआ था। सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती जांच में यह बात सामने आई है कि प्रिंस कुमार ने शमशाद को अपना बैंक अकाउंट भाड़े पर देता था। जिसके एवज में इसे अच्छी खासी राशि भी मिलती थी। शमशाद ने ताजपुर की रहने वाली महिला से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए नजदीकियां बनाई थी। उसने खुद को लंदन का निवासी बताया था। अप्रैल महीने में महिला को विदेश बुलाने के लिए पासपोर्ट बनवाने को लेकर दिल्ली आने की बात कही थी। फिर एयरपोर्ट पर अपहरण का षड्यंत्र रचकर उसने महिला से करीब 13 लाख 30 हजार की ठगी कर ली थी। जब शमशाद ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। फिर समस्तीपुर साइबर थाने में शमशाद और प्रिंस कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस वहीं, इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों साइबर ठग को जेल भेजा जा रहा है। प्रिंस पर पूर्व में भी साइबर ठगी के कई मामले दर्ज है। गिरोह में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रहा है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles