Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टाटा बाईपास चौक पर प्रतिमा को लेकर विवाद:झामुमो और आदिवासी हो समाज हुए आमने-सामने, पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों को उठाया


चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और आदिवासी हो समाज युवा महासभा आमने-सामने आ गए। यह विवाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना और चौक के नामकरण को लेकर हुआ। कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी, जिसे प्रशासन ने हस्तक्षेप कर नियंत्रित किया। घटनास्थल पर पहले से झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने पार्टी के झंडे-बैनर लगाए और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का चित्र स्थापित कर उनके समर्थन में नारेबाजी की। इसी दौरान आदिवासी हो समाज युवा महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वीर शहीद पोटो हो का चित्र प्रतिमा स्थल के पास रखकर मांग की कि चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाए और वहीं उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके बाद महासभा के सदस्य धरने पर बैठ गए। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ, सदर एसडीपीओ, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से कई दौर की बातचीत की, लेकिन धरनारत प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आदिवासी हो समाज युवा महासभा के धरनारत सदस्यों को पुलिस निगरानी में वहां से हटा दिया, जिससे धरना समाप्त हो गया। इसके बाद झामुमो की ओर से प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना से संबंधित तैयारियां आगे बढ़ाई गईं। पूरे घटनाक्रम के दौरान टाटा बाईपास चौक पुलिस छावनी में बदल गया था। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles