Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट पर:रात में NH पर उतरे एसपी, चेकिंग बैरियर और गश्ती का लिया जायजा


गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार रात जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निमियाघाट, डुमरी, पीरटांड़ और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में बनाए गए चेकिंग बैरियर और रात्रि गश्ती व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। एसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया। सुरक्षा, ट्रैफिक और निगरानी पर फोकस निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की निर्बाध व सुरक्षित आवाजाही हर हाल में सुनिश्चित की जाए। डॉ. विमल कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख चेक प्वाइंट पर आवश्यक हेल्पलाइन और महत्वपूर्ण संपर्क नंबर प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके। उन्होंने बैरियर पर वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड और यातायात नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पूरे महीने विशेष निगरानी का ऐलान इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मार्ग में विश्राम कर रहे कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि यह मार्ग कांवड़ियों के आवागमन और वापसी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए पूरे श्रावण माह के दौरान इस रूट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे अपनी धार्मिक यात्रा सुगमता से पूरी कर सकें। इसी उद्देश्य से लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इस मौके पर एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित कई थाना प्रभारी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles