Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में शॉर्ट सर्किट से बुक शॉप जली:दुकानदार का परिवार छत पर फंसा, दमकल के देर से पहुंचने पर बवाल


गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित विद्यासागर बुक डिपो में सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान मालिक श्रवण कुमार उस समय अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ दुकान के अंदर ही मौजूद थे। चूंकि घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता दुकान से होकर ही था, इसलिए परिवार के सामने जान बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। हालात बिगड़ते देख पूरा परिवार किसी तरह छत पर जाकर फंस गया। यहां से मदद का इंतजार करने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़ दिया, ताकि अंदर तक पहुंच बनाई जा सके। इसके बाद टूलू मशीन और सिंटेक्स पाइप की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर खाक हो चुकी थी। इस अग्निकांड में दुकान में रखी किताबें, कॉपियां और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। दुकान मालिक श्रवण कुमार ने इस घटना में करीब 8 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। दमकल की देरी पर फूटा गुस्सा घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां सूचना दिए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचीं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज शहरवासियों ने अग्निशमन कर्मियों को घेर लिया और उनकी लापरवाही पर जमकर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि यदि दमकल की टीम समय पर पहुंच जाती, तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। उन्होंने अग्निशमन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इधर, सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles