Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से युवक की मौत:भैंस को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, सात दिन पहले ही गुजरात से कमाकर घर लौटा था


नालंदा में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। भैंस को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। मृतक की पहचान गोपालबाद गांव निवासी श्रवण यादव के पुत्र अनीश कुमार(19) के रूप में हुई है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के धनवाडीह रोड के पास की है। मृतक के चचेरे भाई जीतू यादव ने बताया कि अनीश भैंस चराने के लिए गया था। इस दौरान भैंस पानी से भरे एक गहरे खड्ड (जिससे मिट्टी काटी गई थी) को पार करने लगी। उसे वापस लाने के चक्कर में अनीश भी पानी में कूद गया, वो तैरना नहीं जानता था। इसलिए वह गहरे पानी में डूबने लगा। आसपास कोई मदद न मिल पाने के कारण उसकी जान चली गई। सात दिन पहले ही लौटा था गांव परिजनों ने बताया कि अनीश रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहता था। वहां आरा मशीन पर काम करता था। 7 दिन पहले ही गांव लौटा था। कुछ दिन बाद काम पर वापस जाने वाला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिन्द ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles