Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में 12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:शराब कारोबारी भी दबोचा गया, दोनों को कोर्ट के वारंट पर भेजा गया जेल


शेखपुरा जिले की बरबीघा थाना पुलिस ने सोमवार को दो लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां अलग-अलग गांवों में की गई छापेमारी के दौरान हुईं। दोनों आरोपी शराब कारोबार और मारपीट के मामलों में वांछित थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बरबीघा नगर क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला निवासी संतोष चौधरी शामिल है, जो नंदे चौधरी का पुत्र है। संतोष चौधरी शराब कारोबार से जुड़े मामले में फरार चल रहा था। 12 साल पुराने मामले में फरार चल रहा था
दूसरी गिरफ्तारी बरबीघा थाना क्षेत्र के सर्वा गांव से हुई, जहां पुलिस ने 12 वर्षों से मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे बिने सिंह को पकड़ा। बिने सिंह भोला सिंह का पुत्र बताया गया है। इन छापेमारी अभियानों का नेतृत्व बरबीघा थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर अमरेश पांडे ने किया। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी वर्षों से लंबित थी, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपने सगे-संबंधियों के यहां छिपे हुए थे और हाल ही में अपने घरों पर आए थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles