Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत:बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति के सिर और सीने में आई चोटें, दूसरे बाइक सवार हुए फरार


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा खूंटा तालाब के पास सोमवार शाम करीब छह बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना स्प्लेंडर और होंडा साइन बाइक के बीच हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्प्लेंडर बाइक चला रहे लगभग 40 वर्षीय मोटाई कालुंडिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्प्लेंडर पर पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तत्काल सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद होंडा साइन बाइक पर सवार युवक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को भी जब्त कर लिया गया है। मुफ्फसिल थाना पुलिस फरार बाइक सवारों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles