![]()
रोहतास में विषैले सांप ने गर्भवती महिला को काट लिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पांडेडीह गांव निवासी राजा बाबू राम की पत्नी काली कुमारी(25) के तौर पर हुई है। घटना गोड़ारी थाना क्षेत्र की है। मृतका के भैंसुर(जेठ) बिटेस राम ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। वो अपने कमरे में पति के साथ सोई हुई थी। इस बीच सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, लेकिन जान नहीं बची। बावजूद इसके परिजन अपने संतुष्टि को लेकर उसे भोजपुर जिले के तरारी के सेदहा गांव झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। वहां भी झाड़फूंक करने वाले ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके मायके वालों ने इसकी सूचना तरारी थाना पुलिस को दी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घर में मचा कोहराम काली कुमारी की शादी मई 2025 में हुई थी। उसे ऑपरेशन से एक बेटा हुआ था, लेकिन उसकी मौत जन्म के कुछ देर बाद ही हो गई थी। तीन बहन भाई और एक भाई में छोटी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां शांति देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

