Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह के बगोदर ब्लॉक कैंपस में बच्ची से रेप:खेल रही थी बच्ची, सुनसान कमरे में ले गया पंचायत सचिव, अब हुआ गिरफ्तार


गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। सोमवार को बच्ची अपने भाई के साथ परिसर में खेल रही थी। तभी हेसला पंचायत का पंचायत सचिव प्रयाग यादव उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची की हालत देख परिजन सन्न रह गए। जिस जगह को लोग सुरक्षित मानते थे, वहीं इस तरह की घटना ने लोगों के भरोसे को झकझोर दिया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी धराया घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन बगोदर थाना पहुंचे। आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए कार्रवाई शुरू की। बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि केस को फास्ट ट्रैक में आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बख्शा नहीं जाएगा आरोपी एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, ताकि अगर पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हों तो उन्हें भी सामने लाया जा सके। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles