Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में साइकिल सवार बुजुर्ग की बाइक टक्कर से मौत:मजदूरी की तलाश में जा रहे थे, इलाज के समय गई जान


बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा मोड़ स्थित कठौन रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान उदयपुरा गांव निवासी सज्जन यादव के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि टक्कर मारने वाली बाइक बोल बम श्रद्धालु की थी, जो तेज रफ्तार से कटोरिया से बांका की ओर जा रही थी। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार, सज्जन यादव सुबह साइकिल से धान रोपनी के लिए मजदूरी की तलाश में कठौन गांव जा रहे थे। इलाज के दौरान गई जान जैसे ही वे उदयपुरा मोड़ के पास कटोरिया-बांका मुख्य सड़क पर पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मामले में जांच पड़ताल जारी मृतक के परिजनों का कहना है कि बाइक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। साथ ही कहा कि बोल बम सवार बाइक ने टक्कर मारी थीं। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर पर जुट गई। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles