![]()
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज जिले के श्रावणी मेला के छठे दिन मंगलवार शाम नमामि गंगे घाट पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका मृणालिनी अखौरी ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की वंदना से हुई। इसके बाद मृणालिनी अखौरी ने “गौरा ढूंढ रही, किसी ने मेरा भोला देखा…” भजन प्रस्तुत किया। उनके भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा पंडाल ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों ने देर शाम तक भक्ति संगीत का आनंद लिया और कलाकार का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करना और उन्हें भारतीय लोक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। इस सांस्कृतिक संध्या ने मेले के अनुभव को और समृद्ध किया।
