नगर भवन में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता की गई आयोजित

Date:


गुमला|नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज शनिवार को नगर भवन, गुमला में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नगरपालिका क्षेत्र के दस सखी मंडलों की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से लोकतंत्र के महत्व को सजीव रूप दिया। रंगोली की आकर्षक आकृतियों एवं मेहंदी की सुंदर कलाकृतियों में मतदान जागरूकता के संदेश उकेरे गए, जो उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणास्रोत बने। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए “मेरा वोट–मेरी ताकत” का संदेश सशक्त रूप से प्रसारित करना था। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आगामी 23 फरवरी को अधिकाधिक मतदान करने का संकल्प भी लिया। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने हेतु प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भांगड़ में बमबाजी से चढ़ा सियासी पारा, टीएमसी का विरोध मार्च आज

Table of Contentsथाने के पास विधायक के काफिले पर...

Uttarakhand education staff to boycott work over ‘assault’ of director by BJP MLA supporters

Employees of the Uttarakhand education department will abstain from...

Are you cut out for living and working in Antarctica?

Jobs are available on the icy continent for chefs,...
Join Us WhatsApp