Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया के कुसियारगांव क्षेत्र में 4 घंटे बिजली बाधित:सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पावर कट, कंडक्टर स्ट्रींग कार्य के लिए कटौती


अररिया शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 6 अगस्त को कुसियारगांव क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती लगभग चार घंटे की होगी। बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार, 6 अगस्त को न्यू 33 केवी जीरोमाइल फीडर पर कंडक्टर स्ट्रींग का आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कार्य को सुरक्षित रूप से संपन्न करने के लिए 33 केवी कुसियारगांव फीडर को बंद रखा जाएगा। 11 केवी फीडरों की बिजली रहेगी बाधित विभाग के अनुसार, सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस अवधि में कुसियारगांव विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संचालित होने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य, जैसे पानी की टंकी भरना और मोबाइल चार्ज करना, पूरे कर लें। समय में थोड़ा बदलाव संभव कार्य पूरा होने के बाद सामान्य रूप से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, कार्य की प्रगति और मौसम की स्थिति के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव संभव है। विभाग ने यह भी कहा है कि यह अस्थायी बिजली बंदी पूरी तरह तकनीकी एवं सुरक्षा कारणों से की जा रही है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा है। विभाग ने अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles