Friday, August 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शराब पीने से रोका तो टांगी से बुजुर्ग दंपती व बहू की हत्या, बड़ी बहू ने भागकर बचाई जान, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बुधवार को एक सनकी युवक ने टांगी से हमला कर बुजुर्ग दंपती और उनकी बहू की हत्या कर दी। शराब पीने से रोकने पर आरोपी राजू सिंह (35) ने पहले जानकी महतो (75) पर टांगी से हमला किया। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं

.

इसी बीच खेत से धान का बिचड़ा लेकर लौट रही जानकी महतो की प|ी सुगिया देवी (72) भी उसकी चपेट में आ गईं। हमले में जानकी महतो और सुगिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गौरी देवी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं जानकी महतो की बड़ी बहू सुजाता देवी ने भागकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब पीने को लेकर राजू सिंह और जानकी महतो के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी टांगी लेकर हमला करने पर उतारू हो गया। वारदात के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह रास्ते में जो भी दिखाई देता, उसके पीछे टांगी लेकर दौड़ पड़ता। ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसके उग्र व्यवहार को देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नावाडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया गया। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण आरोपी को उनके हवाले करने और उसका घर गिराने की मांग पर अड़ गए। करीब आठ घंटे बाद डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह, बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम और सीओ अभिषेक कुमार के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तीनों शवों को सौंपा। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आरोपी ने शराब के लिए जमीन भी बेच दी

ग्रामीणों के मुताबिक, राजू सिंह पहले ऐसा नहीं था। वह धीरे-धीरे शराब की लत और गलत संगत में पड़ गया था। शराब के लिए अपनी जमीन तक बेच दी। दो शादियां करने के बावजूद उसकी कोई संतान नहीं हुई। जमीन खत्म होने के बाद वह परिजनों से शराब के लिए पैसे मांगता था और इंकार करने पर मारपीट करता था। करीब एक माह पहले उसने अपनी पहली प|ी के साथ भी मारपीट की थी। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर माता-पिता भी बेटी के घर रहने चले गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत के कारण उसका व्यवहार लगातार हिंसक होता जा रहा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles