Friday, August 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल में दोहरे चक्रवात का कहर! कोलकाता समेत 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा का येलो अलर्ट

पश्चिम बंगाल में दोहरे चक्रवात का कहर! कोलकाता समेत 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा का येलो अलर्ट

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में मानसून का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. कोलकाता सहित पूरे दक्षिण बंगाल में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है. कुछ जगहों पर तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग (Alipore Weather Office) के मुताबिक, राज्य के ऊपर मानसून ट्रफ लाइन (Monsoonal Trough) के साथ-साथ दोहरे चक्रवातीय परिसंचरण (Twin Cyclocnic Circulations) के एक साथ सक्रिय होने से मौसम बेहद खराब हो गया है. इसके प्रभाव से रविवार तक पूरे दक्षिण बंगाल के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है.

कहां-कहां सक्रिय हैं जुड़वां चक्रवात?

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, पहला चक्रवात उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गांगेय पश्चिम बंगाल (Gangetic West Bengal) के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. दूसरा चक्रवात गांगेय पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भाग और पड़ोसी देश बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन इस समय दीघा (Digha) के ऊपर से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रही है. इन दोनों प्रणालियों के मजबूत होने से अगले 4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मानसूनी हवाएं सक्रिय, 7 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

कोलकाता समेत इन 7 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

शुक्रवार को कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. विशेष रूप से 7 जिलों में भारी वर्षा (7 से 11 सेंटीमीटर) का अनुमान जताया गया है.

  • दक्षिण 24 परगना
  • पूर्व मेदिनीपुर
  • पश्चिम मेदिनीपुर
  • पुरुलिया
  • बांकुड़ा
  • पूर्व बर्धमान
  • पश्चिम बर्धमान

मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल समुद्र में स्थिति सामान्य है. मछुआरों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली गिरने से 4 की मौत

उत्तर बंगाल में वीकेंड पर बिगड़ेगा मौसम

  • शुक्रवार को उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश का असर थोड़ा कम रहेगा, लेकिन उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गयी है.
  • शनिवार को जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भारी बारिश की संभावना.
  • रविवार को दार्जिलिंग सहित उत्तर बंगाल के सभी 8 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट.
  • सोमवार से उत्तर बंगाल के मौसम में सुधार होने की संभावना है.

The post पश्चिम बंगाल में दोहरे चक्रवात का कहर! कोलकाता समेत 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा का येलो अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles