Friday, August 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बच्चों के लिए मां का दूध अमृत समान जन्म के तुरंत बाद जरूर कराएं स्तनपान


भास्कर न्यूज|रामगढ़ इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती गर्भवती माताओं व प्रसुताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान इनरव्हील के सदस्यों ने गर्भवती माताओं व प्रसुताओं के बीच स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के लिए मां का दूध अमृत समान है। जन्म के तुरंत बाद माता अपने बच्चे को स्तनपान जरूर कराएं। जन्म से लेकर छह माह तक केवल मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण पोषण और बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता का अच्छा स्रोत माना जाता है। स्तनपान दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं एवं माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और माताओं को सही जानकारी प्रदान करना है। इसका उद्देश्य माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को बढ़ावा देना है। समारोह के दौरान सदर अस्पताल में भर्ती गर्भवती माताओं व प्रसुताओं के बीच पोषक तत्वों व फूड पैकेट का वितरण किया। मौके पर क्लब के सचिव नवलजीत कौर, शर्मिष्ठा दत्ता, नीरू साहनी, रंजू अरोड़ा, जसमीत सोनी, हरमीत कौर, प्रियंका जैन सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित थीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles