Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इंजीनियरिंग छात्राओं के बाथरूम का VIDEO कैसे बना?:लड़कियों को क्यों नहीं लगी भनक; 4 सवाल जिनके नहीं मिले जवाब; लैपटॉप-मोबाइल जांच रही पुलिस


“लड़कियां सुबह 3-4 बजे तक मोबाइल चलाती हैं। रात में भोजपुरी गाने बजाकर डांस करने लगती हैं। हम लोग डिस्टर्ब हो जाते हैं। सभी ग्रुप बनाकर रहती हैं। आज हॉस्टल को लेकर जो कांड हुआ, वह हम सबके लिए बदनामी है। पुलिस मामले की अच्छी तरह जांच करे, हम लोग यही चाहते हैं…” बांका इंजीनियरिंग कॉलेज की सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने नाम न छापने की शर्त पर दैनिक भास्कर से बातचीत में यह जानकारी दी। दरअसल, सोमवार सुबह 10 बजे हॉस्टल की लड़कियों ने एक आवेदन दिया, जिसमें आरोप लगाया गया कि हॉस्टल की एक छात्रा अश्लील वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजती है। आवेदन मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। अब तक अश्लील वीडियो का कोई प्रमाण नहीं मिला है। गर्ल्स हॉस्टल में अश्लील वीडियो बनाने का पूरा मामला क्या है? अगर वीडियो बनाए गए, तो किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? आवेदन में लड़कियों ने क्या-क्या लिखा? पहले देखें मामले से जुड़ी तस्वीरें… कैसे उठा मामला, पहले दिन क्या-क्या हुआ पढ़िए.. बांका के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की रात छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। लड़कियों ने आरोप लगाया कि “हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा दूसरी लड़कियों के नहाते और सोते का वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजती है, और वो उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करता है।” मामले को लेकर बीती रात बड़ी संख्या में छात्राएं एकजुट हुईं। कॉलेज कैंपस में विरोध-प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और पुलिस कार्रवाई की मांग पर अड़ गईं। शुक्रवार सुबह 10 बजे गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। छात्राओं का कहना है, “हमने 7-8 दिन पहले ही कॉलेज प्रशासन को इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।” इसके बाद उन्होंने लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने जांच समिति बनाई लिखित आवेदन मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू की और पहले पांच सदस्यीय, फिर नौ सदस्यीय जांच समिति गठित की। प्रिंसिपल ने कहा कि जांच पूरी होने तक आरोपी एक छात्र और एक छात्रा को कॉलेज और हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। अश्लील वीडियो के नहीं मिले सबूत मामले की सूचना मिलने पर कॉलेज पहुंचे एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, अंचलाधिकारी और बांका टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने छात्राओं से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान संबंधित छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने जब्त कर लिया। हालांकि अब तक कथित अश्लील वीडियो का कोई सीधे प्रमाण नहीं मिला है, न ही कोई वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने आया है। रात में भोजपुरी गानों पर डांस, शोर-शराबे का माहौल रहता कॉलेज की एक छात्रा ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गर्ल्स हॉस्टल का माहौल पढ़ाई के अनुकूल होना चाहिए, लेकिन यहां अक्सर स्थिति इसके विपरीत रहती है। छात्रा ने कहा, “कई लड़कियां देर रात तक जागती हैं। रात में भोजपुरी गाने बजाकर डांस करती हैं, जिससे हॉस्टल में काफी शोर-शराबा होता है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पार्टी और हंगामे जैसा माहौल बना रहता है। ऐसे माहौल में पढ़ाई पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।” छात्रा के मुताबिक, हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राएं एक जैसी नहीं हैं। कई लड़कियां ऐसी भी हैं, जो अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर गंभीर हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर करियर की तैयारी कर रही हैं। हालांकि देर रात तक चलने वाले शोर-शराबे और अन्य गतिविधियों का सबसे ज्यादा असर इन्हीं छात्राओं पर पड़ता है। उन्होंने कहा, “जो छात्राएं आगे कुछ करना चाहती हैं, उनका समय और पढ़ाई दोनों प्रभावित होते हैं। कई बार रात में ठीक से नींद भी पूरी नहीं हो पाती, जिसका असर अगले दिन क्लास और पढ़ाई पर पड़ता है। हमारी इच्छा है कि हॉस्टल में अनुशासन बना रहे और ऐसा माहौल हो, जहां सभी छात्राएं बिना किसी डिस्टर्बेंस के पढ़ाई कर सकें, अपने फ्यूचर पर ध्यान दे सकें।” ये 4 सवाल जिनके जवाब नहीं मिल रहे

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles