Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में बीच सड़क से महिला को उठाया, जबरन कार में बिठा कर ले गये अपराधी

कोलकाता में बीच सड़क से महिला को उठाया, जबरन कार में बिठा कर ले गये अपराधी

मुख्य बातें

Kolkata News: कोलकाता. महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक कोलकाता में एक चौकानेवाली वारदात हुई है. शहर के बेहाला चौराहे के पास एक महिला को बीच सड़क से उठा लिया गया. महिला को कथित तौर पर जबरन कार में बिठाया गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. यातना के बाद कार धीमी हुई और उसे धक्का देकर दूर फेंक दिया गया. महिला के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है. पुलिस ने बेहाला की घटना के सिलसिले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

एक आरोपित गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेहाला चौराहे के पास कुछ अपराधियों ने बीच सड़क से एक दुष्कर्म पीड़िता महिला को उठा लिया. अपराधियों ने महिलाको जबरन कार में बैठाया और आगे बढ़ गये. वहां मौजूद लोगों को जब तक कुछ समझ में आता कार काफी दूर जा चुकी थी. यातना देने के बाद कार धीमी हुई और अपराधियों ने पीड़ित महिला को धक्का देकर कार से बाहर फेंक दिया. महिला ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाने में आकर दी. पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की कार डायमंड हार्बर रोड के पास मिली. कार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

रेखा गुप्ता ने उठाया था सुरक्षा का मामला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को ही कोलकाता समेत पूरे बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि जिस तरह से यहां बहन-बेटियों की इज्जत दांव पर लगी है, उन सभी को देखते हुए यहां की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई करनी है. महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि जहां महिला मुख्यमंत्री हो, वहां बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने आरजी कर अस्पताल की घटना सहित विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए राज्य की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों ने पूरे देश को झकझोर दिया है.

Also Read: बंगाल की राजनीति के चाण्क्य मुकुल रॉय का निधन, तृणमूल कांग्रेस के एक अध्याय का अंत

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles