![]()
चाईबासा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के (पश्चिमी) शौचालय की टंकी पिछले कई माह से फुल है। मल-मूत्र बाहर बह रहा है। जिससे इमरजेंसी वार्ड के बरामदे तक बदबू आने लगी है। अस्पताल की कैंटीन व नई-पुरानी अस्पताल के सभी भवनों, वार्डों को जोड़ने वाली कॉरिडोर इसी शौचालय के बगल से होकर गुजरती है। कॉरिडोर के पास ही मल बहकर जमा है। जिस वजह से कॉरिडोर से होकर लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध ऐसी है कि गांव-देहात से आने वाली अधिकतर महिलाएं उल्टी करने को मजबूर हो जाती हैं। मरीज, अटेंडर, स्वास्थ्यकर्मी एवं चिकित्सक नाक व मुंह ढककर गुजरने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि बंटी को बोला गया था। बंटी ने टंकी की सफाई के लिए किसी एजेंसी को बोला है। देर होने की वजह क्या है, पूछते हैं। नहीं तो मैं खुद देखता हूं। एक-दो दिन में टंकी की सफाई करवा दूंगा।

